Khelorajasthan

Kia Sorento: भारतीय मार्केट मे नजर आई Kia Sorento, कब तक होगी लॉन्च जानिए 7 सीटर SUV का फीचर्स और कीमत 

 
Kia Sorento:

khelorajasthan, Kia Sorento: किआ जल्द ही इंडियन मार्केट में अपनी नई SUV किआ सोरेंटो लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले, SUV को बिना किसी कवर के सड़कों पर देखा गया है, जिससे इसके डिज़ाइन और फीचर्स की साफ झलक मिलती है।

जो यूनिट दिखी वह सफेद रंग की थी और इसमें सात-सीट सेटअप है। कंपनी इसे पेट्रोल हाइब्रिड और टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले किआ सोरेंटो दिखी

किआ की नई किआ सोरेंटो को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है। फ्रंट यूनिट सफेद थी और शायद यह मिड वेरिएंट है। इसमें सात-सीट सेटअप और DCT बैजिंग है। SUV में LED हेडलाइट्स, LED DRLs, फॉग लैंप्स, रूफ रेल्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और हाई माउंटेड स्टॉप लैंप्स जैसे फीचर्स दिखते हैं।

सबसे शानदार फीचर्स

किआ सोरेंटो के अलग-अलग वेरिएंट्स में कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 30 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। साथ ही AI, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एम्बिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल AC पैनल और डुअल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलेंगे। SUV में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट और 360 डिग्री कैमरा भी होगा।

इंजन सबसे दमदार

किआ इस SUV को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन ऑप्शन में पेश करेगी। इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा। इसके साथ टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी हो सकता है।

इस SUV में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह किआ की पहली ऑल-व्हील ड्राइव हाइब्रिड SUV होगी।

कब होगी लॉन्च?

मैन्युफैक्चरर भारत में किआ सोरेंटो को ऑफिशियली 4 सितंबर को लॉन्च करेगा। इस दौरान इसकी सही कीमत का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि SUV को लगभग 40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में रखा जाएगा, जहां इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी SUV से होगा।