महिंद्रा बोलेरो को मिलेगा नया अवतार, एसयूवी में होंगे ये खास अपडेट
Mahindra Bolero Neo Plus अगर बात एसयूवी की हो तो आप महिंद्रा बोलेरो का जिक्र किए बिना नहीं रह सकते। ये वो कार है जिसने गांव से लेकर शहर तक ऑफ-रोडिंग के नाम पर झंडे गाड़े हैं। अच्छी बात यह है कि बोलेरो की कीमतें भी बजट के अनुकूल हैं। आज भी ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर कार खरीदारों की पहली पसंद महिंद्रा बोलेरो होगी।
महिंद्रा बोलेरो को भारतीय बाजार में साल 2000 में लॉन्च किया गया था। यह एसयूवी अब 23 साल पुरानी हो गई है। इस बीच इसे कई बार अपडेट किया जा चुका है और एक बार फिर यह एसयूवी नए अवतार में आने वाली है। जानिए क्या है इसमें खास.
नई बोलेरो महिंद्रा के नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। इसका कोडनेम U171 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई बोलेरो के डिजाइन और फीचर्स में खास अपडेट जोड़ेगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस एसयूवी को कई सीटिंग ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Mahindra Bolero Neo Plus
महिंद्रा बोलेरो को कई सीटिंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। इनमें से एक 5-सीटर वर्जन होगा जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी। यह मॉडल मौजूदा बोलेरो और बोलेरो नियो की जगह लेगा। इसमें एक तीन-पंक्ति मॉडल भी होगा जो 7-सीटर विकल्प में आएगा। इसे महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के नाम से लाया जा सकता है।
Mahindra Bolero Neo Plus महिंद्रा बोलेरो सुरक्षा
भारत NCAP क्रैश टेस्ट में नई बोलेरो को अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली है, इसलिए बोलेरो में कुछ खास सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। नई बोलेरो की तीसरी पंक्ति में महिंद्रा स्कॉर्पियोएन की तरह आगे की तरफ सीटें होने की उम्मीद है। इसके अलावा, बोलेरो का 9-सीटर मॉडल पेश किया जा सकता है, जो फोर्स सिटीलाइन एमयूवी को टक्कर देगा। इसके अलावा नई बोलेरो को कई व्हीलबेस ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
