Khelorajasthan

खतरनाक लुक, दमदार इंजन और जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा की शानदार SUV, कम कीमत में मिलेगा Thar का मजा

 
Mahindra Roxor Off-Roader :

Mahindra Roxor Off-Roader : महिंद्रा की रॉक्सर ऑफ-रोडर कार अमेरिका में काफी मशहूर कार रही है, हालांकि 2018 में किसी कारण से इस कार की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। जिससे रॉक्सर ऑफ-रोडर प्रेमी काफी नाराज भी थे। अब इसे एक बार फिर से बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग की मंजूरी मिल गई है। यह कार जल्द ही अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

महिंद्रा रॉक्सर लॉन्च
(Mahindra ROXOR) भारत में नहीं बेची जाती है। लेकिन उत्तरी अमेरिका की सड़कों पर इसका खूब सिक्का चलता है। यह एसयूवी उत्तरी अमेरिका में बेची जाती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अब एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। महिंद्रा रॉक्सर केवल लाल और काले रंग में उपलब्ध होगी। नई रॉक्सर एसयूवी के अभी भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना नहीं है क्योंकि यह एक यूएस-स्पेक मॉडल है। हालांकि, इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कोई भी सूचना मिलते ही सबसे पहले आपको सूचित किया जाएगा

महिंद्रा ROXOR का शानदार डिजाइन
महिंद्रा ROXOR के साथ भी विवाद में फंसी है। विवाद इसके डिजाइन को लेकर है. यूएस फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) ने 2019 में महिंद्रा को इसका डिजाइन बदलने का आदेश दिया था। खासतौर पर इसके फ्रंट डिजाइन को लेकर।

Mahindra ROXOR के जबरदस्त फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो Mahindra ROXOR में आपको हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग, हैलोजन हेडलैंप मिलते हैं। इसके अगले पहियों पर 11-इंच डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये पर 11-इंच ड्रम ब्रेक हैं।

महिंद्रा रॉक्सर का दमदार इंजन
महिंद्रा रॉक्सर के खतरनाक इंजन की बात करें तो इसमें 2.5-लीटर डीजल इंजन है जो 64 hp की पावर और 195 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। वाहन की टॉप स्पीड 88 किमी प्रति घंटा है। बंद हो चुकी पहली पीढ़ी के महिंद्रा थार के आधार पर, वाहन दो गियरबॉक्स विकल्प और पांच-स्पीड मैनुअल और छह-स्पीड स्वचालित गियर के साथ आता है। यह 1,583 किलोग्राम तक वजन उठाने में भी सक्षम है।

महिंद्रा रॉक्सर कीमत
जहां तक ​​महिंद्रा रॉक्सर की कीमत की बात है तो महिंद्रा ने इसकी शुरुआती कीमत 18,899 अमेरिकी डॉलर (करीब 14.04 लाख रुपये) घोषित की है। टॉप मॉडल की कीमत 26,299 अमेरिकी डॉलर (करीब 19.54 लाख रुपये) है। यह कार केवल अमेरिका में बेची जाती है इसलिए इसकी कीमत उसी के अनुसार रखी गई है