Petrol-Diesel Price: यात्रा पर निकलने की बना रहे हो योजना? तो जान लें आज किस दाम में बिकेगा पेट्रोल डीजल, यहाँ से करें चेक
Petrol Diesel Price Today 23 Feb 2025: पेट्रोल-डीजल और कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में बदलाव हुआ है, और इसे लेकर उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी देशभर के महानगरों में अलग-अलग हैं। आइए, जानते हैं कि 23 फरवरी 2025 को कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं।
कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price) 23 फरवरी 2025
पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमत में हल्का बदलाव देखा गया है। कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा हुआ है, और वर्तमान में इसकी कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रही है। हालांकि, वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी देखी गई है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती की थी। इसके तहत दोनों की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। केंद्र सरकार ने यह कटौती लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की है। आपको बता दें कि देश में तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालाँकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइटों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रकाशित करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत जान सकते हैं।
आप घर बैठे ही कीमत चेक कर सकते हैं
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसानी से जान सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको तेल विपणन कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप आरएसपी और शहर कोड के साथ 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। अगर आप बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो आप आरएसपी के साथ 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं।
