Khelorajasthan

मार्केट मे लॉन्च होगा Realme 12 Pro Max, लॉन्च से पहले जानिए क्या होंगी खूबियां

 
Realme 12 Pro Max:

Realme 12 Pro Max: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme इन दिनों अपने आने वाले डिवाइसेज की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। कंपनी इस महीने के अंत तक Realme 12 Pro सीरीज लॉन्च करेगी।

इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus के साथ Realme 12 Pro Max भी लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। हालाँकि, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Realme 12 Pro Max कब लॉन्च होगा?

Realme 12 Pro सीरीज के लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Realme 12 Pro Max 5G वेरिएंट के साथ-साथ Relame 12 Pro और Realme 12 Pro को 29 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

रिलीज डेट के साथ ही रियलमी के आने वाले स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है।

क्या होंगे Realme 12 Pro Max के फीचर्स

Realme का आगामी फोन 50 MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरे से लैस होगा, जो OIS - ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन फीचर के साथ आएगा।

  • Realme 12 Pro Max स्मार्टफोन एंड्रॉइड पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलेगा
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है।

प्राइमरी कैमरा 64MP OIS-सक्षम पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस के साथ आता है।
इस फोन का प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Realme 12 Pro Max की संभावित कीमत

कहा जा रहा है कि Realme 12 Pro Max दो रैम वेरिएंट - 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है। रियलमी फोन 8 जीबी रैम मॉडल के लिए 33,999 रुपये और 12 जीबी टॉप मॉडल के लिए 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।