Khelorajasthan

108MP कैमरे के साथ Realme C67 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 
Realme C67

Realme C67 Realme ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Realme C67 5G लॉन्च किया है। आज इस फोन की भारत में पहली सेल होने जा रही है। हालांकि, भारत में पहली सेल से पहले ही कंपनी ने फोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Realme C67 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।

Realme ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Realme C67 5G लॉन्च किया है। आज इस फोन की भारत में पहली सेल होने जा रही है। हालांकि, भारत में पहली सेल से पहले ही कंपनी ने फोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने Realme C67 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। आइए फटाफट चेक करते हैं Realme C67 4G फोन के फीचर्स और कीमत-

प्रोसेसर- Realme C67 4G स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

डिस्प्ले-Realme C67 4G 6.72-इंच पंच होल डिस्प्ले FHD+, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

रैम और स्टोरेज-Realme C67 4G 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।

बैटरी-Realme C67 4G फोन 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा-Realme C67 4G 108MP मुख्य कैमरा और 2MP डेप्थ लेंस के साथ आता है। फोन 8MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रियलमी C67 4G फोन की कीमत

Realme C67 4G फोन की कीमत की बात करें तो फोन को 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए IDR 2,599,000 या करीब 168 डॉलर में लॉन्च किया गया है। दूसरी ओर, 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत IDR 2,999,000 या $193 के करीब है। रियलमी का यह फोन अन्य मार्केट के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।