खुशखबरी! सीआईएसएफ में 1124 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू , जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी
CISF भर्ती: सीआईएसएफ (CISF) ने 1124 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में कांस्टेबल/ड्राइवर के 845 पद और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के 279 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 4 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर "नए अपडेट्स" लिंक पर क्लिक करें। फिर "CISF Constable Driver Recruitment" लिंक पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। SC/ST और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।21 से 27 वर्ष के बीच (आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)। वैध भारी मोटर वाहन (HMV) या हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस और गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने की क्षमता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
इंडियन ऑयल में 456 पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत जूनियर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आईटीआई और हाईस्कूल पास होने चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन में देरी नहीं करनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
पदों के बारे में जानकारी प्राप्त करें और आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और शुल्क का भुगतान करें।
अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करें।
