Khelorajasthan

Kal Ka Mousam: राजस्थान समेत इन राज्यों में कल भी गर्मी का कहर रहेगा जारी! पर राजधानी समेत इन इलाकों में बरसेंगे बदरा 

पूरे उत्तर भारत में आग बरस रही है। हर जगह की धरती बरसात के इंतजार में है। राजधानी में ठंड थोड़ी कम दिख रही है क्यूंकी बुधवार को यहाँ बारिश हुई थी पर राजस्थान, हरियाणा, यूपी, में गर्मी का भयंकर कहर जारी है। दिल्ली में कल भी बारिश होने के आसार है पर अन्य राज्यों में गर्मी बरकरार रहेगी। 
 
Kal Ka Mousam

Kal Ka Mousam: पूरे उत्तर भारत में आग बरस रही है। हर जगह की धरती बरसात (Mousam Ki jankari) के इंतजार में है। राजधानी में ठंड थोड़ी कम दिख रही है क्यूंकी बुधवार को यहाँ बारिश (Kya Kl Barish hogi) हुई थी पर राजस्थान, हरियाणा, यूपी, में गर्मी का भयंकर कहर जारी है। दिल्ली (Delhi Weather Update) में कल भी बारिश होने के आसार है पर अन्य राज्यों में गर्मी बरकरार रहेगी। 

दिल्ली का कल का मौसम 

दिल्ली में गुरुवार सुबह गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह मौसम के सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस (Delhi Ka Tapman) कम है। बुधवार रात शहर में आए तूफान, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। शहर में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी का कल का मौसम 

उत्तर प्रदेश (UP Weather News) में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हल्की बारिश और तेज़ हवाएं (20-30 किमी/घंटा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ राहत दे सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी बरकरार रहेगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

गोवा का कल का मौसम 

गोवा (Goa Weather Update) में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई और मौसम विभाग ने 26 मई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही सरकार ने लोगों को प्रसिद्ध दूधसागर झरने के पास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और उन्हें ऐसे स्थानों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। आईएमडी के अनुसार, गोवा में 26 मई तक बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान का कल का मौसम 

राजस्थान (Rajsthan Ka Kl Ka Mousam) भीषण गर्मी की चपेट में है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाने से जनजीवन गरम हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले एक-दो दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है तथा तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रही।

राज्य में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पिलानी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री, चूरू में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46.3 डिग्री, कोटा में 45.8 डिग्री, जैसलमेर में 45.4 डिग्री और जयपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पड़ रही गर्मी के कारण राज्य में (Rajasthan Weather News) जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 24 से 26 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। 22-23 मई को दोपहर में बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।