मिर्ची खाने में नहीं खरीदने में लगेगी तीखी, इतने बढ़ गए दाम
Mandi News : राजस्थान में लगातार तेज बारिश जारी हैं। हर दिन हो रही बारिश से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। इस कड़ी में लोगों के लिए मिर्ची खरीदना भी बहुत मुस्किल हो चुका हैं। दरसल बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जाता हैं जिसके चलते मिर्ची के दाम भी बढ़ चुके हैं।
आज मंडी में बारीक मिर्च ऊपर में 85 रुपए तक बिकी। वहीं शिमला मिर्च भी 75 रुपए तक थोक में बिकी। इसके अलावा गवार फली, टिंडा भी महंगे दामों पर बिकी। मंडी व्यापारियों ने बताया, बारिश के सीजन में हरी सब्जियों की आवक कम हो जाती है। इस कारण दाम ऊपर चल रहे हैं। वहीं कैरी, लोकी, भिंडी और नींबू के दाम आज भी सामान्य रहे। दूसरी ओर मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज और लहसुन के भाव िस्थर रहे। आलू जहां 13 रुपए तक बिका तो प्याज भी 8 से 19 रुपए के बीच बिकी। लहसुन के भाव लंबे समय से स्थिर चल रहे हैं। आज मंडी में भाव इस प्रकार रहे।
