Khelorajasthan

राजस्थान में कड़ाकेदार सर्दी ने दिए दस्तक, इन जिलों का लुढ़का पारा 

मौसम ने सरहदी जिलों में आज सवेरे घना कोहरा छाया रहा। वहीं राजधानी जयपुर में आज गुलाबी ठंडक के साथ धूप ​​खिली। इससे मौसम खुशनुमा नजर आया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति रही। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट से आगामी दो-चार दिन में प्रदेश में तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में आज सवेरे इतना घना कोहरा था कि दृश्यता भी करीब 10 मीटर रही। इस कारण वाहन चालकों को अपनी हैडलाइट जलाकर व धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। 
 
राजस्थान में कड़ाकेदार सर्दी ने दिए दस्तक, इन जिलों का लुढ़का पारा

Rajatshan Weather Update  : मौसम ने सरहदी जिलों में आज सवेरे घना कोहरा छाया रहा। वहीं राजधानी जयपुर में आज गुलाबी ठंडक के साथ धूप ​​खिली। इससे मौसम खुशनुमा नजर आया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति रही। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट से आगामी दो-चार दिन में प्रदेश में तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में आज सवेरे इतना घना कोहरा था कि दृश्यता भी करीब 10 मीटर रही। इस कारण वाहन चालकों को अपनी हैडलाइट जलाकर व धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। 

घने कोहरे के चलते इन जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। वहीं राजधानी जयपुर में सुबह लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। दिन में मौसम साफ रहने व धूप निकलने से मौसम अच्छा हो गया। छह जिलों में गिरा तापमानप्रदेश में भी सर्दी की तेवर धीमी रफ्तार से तीखे होने लगे हैं। पिंकसिटी समेत कई जिलों में रात के तापमान में हो रही गिरावट के चलते सुबह शाम के वक्त गुलाबी ठंडक का असर अब बढ़ने लगा है। राजधानी में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। अलसुबह लोग हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग भी करते नजर आने लगे हैं। प्रदेश के 6 जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। 

मौसम विभाग ने अब भी सप्ताहभर प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव से इनकार किया है लेकिन देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होने पर जल्द ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का जोर बढ़ने की उम्मीद है।बीती रात राजधानी जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 0.4 डिग्री लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मालूम हो बीते चार दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो चुकी है। शहर के बाहरी इलाकों में छाई हल्की धुंध के असर से भी मौसम का मिजाज अब सर्द होने लगा है। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक गिरावट के बाद भी धूप की तपिश के कारण मौसम शुष्क रहा है।