जयपुर में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तापमान 40 डिग्री के पार, देखें राजस्थान के सभी जिलों का तापमान
राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और हवा में भारीपन लोगों को बेहाल कर रहा है।
May 28, 2025, 08:41 IST

Rajasthan Weather News: राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और हवा में भारीपन लोगों को बेहाल कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यह स्थिति सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में गर्मी और उमस से हाल बेहाल है।
जिलों का तापमान
जिला न्यूनतम अधिकतम
जयपुर 31°C 40°C
भरतपुर 29°C 38°C
अलवर 29°C 38°C
धौलपुर 29°C 39°C
अजमेर 30°C 40°C
भीलवाड़ा 29°C 40°C
उदयपुर 26°C 36°C
बाड़मेर 29°C 42°C
जैसलमेर 30°C 43°C
जोधपुर 31°C 42°C
बीकानेर 32°C 43°C
श्रीगंगानगर 29°C 42°C
सीकर 30°C 40°C