राजस्थान के इस जिले में मिलता है आधा किलो का परांठा, स्वाद ऐसा की लोग उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं

Rajasthani Parantha : भारत में नाश्ते की बात हो और पराठों की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। खास तौर पर राजस्थान के बीकानेर शहर में मिलने वाला मूंग दाल का पराठा न सिर्फ अपने स्वाद के लिए मशहूर है, बल्कि अपने आकार के लिए भी मशहूर है। यह पराठा इतना बड़ा और भारी होता है कि इसे अकेले खाना नामुमकिन है। इस पराँठे की चर्चा इतनी हैं की लोग विदेशों से आते हैं स्पेसल इसे खाने
पराँठे को बनाने की खास परक्रिया
सबसे पहले मूंग दाल ली जाती है, उसमें खास मसाले डाले जाते हैं और फिर इस मिश्रण को आटे में भरकर बेल लिया जाता है। इसके बाद एक बड़ी कड़ाही में धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं। इस परांठे को बनाने में गेहूं का आटा, नमक, मिर्च, हींग, कस्तूरी मेथी, गरम मसाला और मोगर जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद तीखा और देसी होता है, जो खाने वालों को खूब पसंद आता है।
मात्र 15 मिनट में हो जाता हैं तैयार
रामकुमार पुरोहित बताते हैं कि इस परांठे को सिर्फ एक व्यक्ति नहीं खा सकता। इसकी चौड़ाई आम परांठे से तीन गुना ज्यादा होती है। इस परांठे को बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता है।
विदेशों से आते हैं इसे चाहने वाले
रामकुमार पुरोहित बताते हैं कि यहां मूंग दाल का परांठा 70 रुपये में मिलता है। इस अनोखे परांठे का स्वाद लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इसकी महक और स्वाद ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। अगर आप बीकानेर जाएं, तो इस बड़े और स्वादिष्ट परांठे को जरूर चखें। यह परांठा सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि एक अनुभव है।