Khelorajasthan

jaipur Big News: जयपुर में कैब चालकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, 5 हजार से ऊपर कैब टैक्सियां सड़कों से गायब, जनता बेहाल

जयपुर से बड़ी खबर है। कैब चालकों की हड़ताल विकराल रूप ले रही है। आज हड़ताल का चौथा दिन है। इससे सामान्य जनता की जिंदगी परेशानी से भरती जा रही है। क्यूंकी उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कैब नहीं मिल रही। करीब करीब 5 हजार कैब टैक्सियां सड़कों से गायब है। 
 
jaipur Big News

Jaipur News: जयपुर से बड़ी खबर है। कैब चालकों की हड़ताल विकराल रूप ले रही है। आज हड़ताल का चौथा दिन है। इससे सामान्य जनता की जिंदगी परेशानी से भरती जा रही है। क्यूंकी उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कैब नहीं मिल रही। करीब करीब 5 हजार कैब टैक्सियां सड़कों से गायब है। 

कल शहीद स्मारक पर कैब चालकों का आदोंलन पूरे जोरों पर था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रत्नू  के बयान के अनुसार सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की है, जिन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। लेकिन जब तक गारंटियों को निर्णय में नहीं बदला जाता, हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

टैक्सी यूनियनों ने तत्काल शहर की सड़कें जाम करने का निर्णय लिया। रत्नू ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी चालक को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हड़ताल के दौरान कई स्थानों पर कार और टैक्सी चालकों के बीच विवाद की खबरें आईं। 

हालांकि, रत्नू ने स्पष्ट किया कि टैक्सी संगठन द्वारा किसी भी वाहन चालक के साथ कोई व्यवहार नहीं किया गया और यदि ऐसा हुआ तो उसे दंडित किया जाएगा। जयपुर में कैब चालकों की हड़ताल अब सरकार और यूनियनों के बीच एक जटिल मुद्दे में बदल गई है। अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो यह हड़ताल और भी गंभीर रूप ले सकती है।