Khelorajasthan

करनाल की युवती की राजस्थान में लेजाकर की हत्या, दोस्त ही थे शामिल 

जयपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को लड़की का शव बरामद किया था। शव मिलने पर मृतका के चेहरे पर 'राधे राधे' लिखा हुआ था और 'राधे राधे' सिर्फ खाटू श्याम मंदिर में ही लिखा जाता है पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
 
करनाल की युवती की राजस्थान में लेजाकर की हत्या, दोस्त ही थे शामिल

Rajasthan News : जयपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को लड़की का शव बरामद किया था। शव मिलने पर मृतका के चेहरे पर 'राधे राधे' लिखा हुआ था और 'राधे राधे' सिर्फ खाटू श्याम मंदिर में ही लिखा जाता है पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

 पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। 10 अक्टूबर को राजस्थान के लिए निकली थी राशि करनाल के सुभाष गेट की रहने वाली राशि (19) 10 अक्टूबर को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। उसके साथ कुरुक्षेत्र के रहने वाले उसके दो दोस्त एक लड़का और एक लड़की भी थे। तीनों ने पहले खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। राशि के दोस्तों ने जयपुर में वारदात को अंजाम दिया।

जयपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को युवती का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस पूछताछ करते हुए हरियाणा पहुंची। दोस्तों ने कबूली साजिश, फोन से मिले सुराग पुलिस जांच में पता चला कि इस पूरी साजिश के पीछे मृतका के 2 दोस्तों का हाथ था। दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और राजस्थान पुलिस आरोपियों को आगे की जांच के लिए करनाल लेकर आई। 

जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपियों ने युवती का फोन करनाल के कर्ण लेक के पास फेंक दिया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर उस फोन को बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। परिवार की मानें तो उनकी बेटी को किसी बहाने से ले जाया गया और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

 परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस जयपुर पुलिस के जांच अधिकारी भरत ने बताया कि करनाल की लड़की की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने एक लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। लड़का शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि उनका पैसों को लेकर विवाद था। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और सभी साक्ष्य जुटा रही है।