लाखों लोगों को मिलेगी राहत, सीएम शर्मा ने सीवर लाइन का दिया तोहफा
राजस्थान की जनता को सीएम शर्मा के द्वारा बड़ी राहत मिली हैं। दरसल आपकों बता दे की सीएम शर्मा ने लाखों लोगों के भले के लिए 75 कॉलोनियों में नई सीवर लाइन लगवाने की मंजूरी दी हैं।
Jul 14, 2025, 12:24 IST
Rajasthan News : राजस्थान की जनता को सीएम शर्मा के द्वारा बड़ी राहत मिली हैं। दरसल आपकों बता दे की सीएम शर्मा ने लाखों लोगों के भले के लिए 75 कॉलोनियों में नई सीवर लाइन लगवाने की मंजूरी दी हैं।
राजस्थान सीवर सिस्टम विकसित करने पर जेडीए की पब्लिक-हैल्थ-इंजीनियरिंग (पीएचई) शाखा 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। मानसून के बाद काम शुरू होगा। वार्ड 63, 67, 83, 88 और 91 में कार्य होगा।कई वर्षों से इन कॉलोनियों में लोग कच्चे सेप्टिक टैंकों के भरोसे हैं।
ज्यादातर लोग घर के बाहर सड़क सीमा में 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोद लेते हैं। कुछ वर्षों बाद पानी सोखने की इन गड्ढों की क्षमता खत्म हो जाती है और सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।
