Mandi Bhav: महाशिवरात्री के अगले दिन राजस्थान की मंडियों में फसलों के बदले दाम, जानें आज के ताजे रेट

Rajasthan Mandi Bhav Today: राजस्थान के नोखा मंडी में कृषि उत्पादों के भाव दिन-प्रतिदिन बदलते रहते हैं। यहाँ विभिन्न फसलों जैसे मुंग, मोठ, चना, जीरा, गवार, इसबगोल, बाजरा, नरमा, कपास, सरसों, मूंगफली, गेहूं, जौ, मक्का, ज्वार, सोयाबीन, अरंडी, और तारामीरा की बोली के आधार पर मूल्य तय होते हैं। 2025 के ताजा भाव किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, ताकि वे सही समय पर अपनी फसलें बेच सकें।
राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के आह्वान पर 23 फरवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक राज्य की सभी कृषि मंडियों में हड़ताल का आयोजन किया गया था। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर था। अब मंडी व्यापारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोखा मंडी में 2 मार्च तक अवकाश रहेगा, जिससे कोई भी व्यापारिक गतिविधि इस दौरान नहीं होगी।
आज का मंडी भाव
ग्वार 4500 से 5025
जीरा 16000 से 19500
मूंग 6200 से 7650
ईसबगोल 9500 से 12350
तिल 8000 से 9500
सरसों 5000 से 5300
तुम्बा बीज 8800 से 9500
चना 5000 से 5600
मेथी 4300 से 5000
मोठ 4400 से 4900
कनक 2500 से 3000
मूंगफली 4000 से 5100
मतीरा बीज 15000 से 16500