Khelorajasthan

नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा राजस्थान के मौसम का मिजाज! कई जिलों में बरसेंगे मेघराजा, देखें मौसम अपडेट 

राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का नया अनुमान है कि कल रविवार से राजस्थान में मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसलिए राजस्थान के 6 संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 
 
Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather News: राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का नया अनुमान है कि कल रविवार से राजस्थान में मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसलिए राजस्थान के 6 संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम अधिकतर शुष्क रहा। दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा रहता है। दिन में तेज धूप गर्मी का एहसास कराती है, जबकि रात में ठंडी हवा ठंड को बढ़ा देती है। 

राज्य में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार ठंड का असर अगले सात दिन तक रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में आंशिक असर रविवार तक देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 48 घंटे में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 फरवरी के दौरान एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ तीव्र हो जाएगा। कुछ स्थानों पर वर्षा और तूफान आने की संभावना है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।