अब राजस्थान में तीसरा बच्चा जन्मे सरकार देगी 50000 रुपए, यहाँ देखें योजना की पूरी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अब तीसरा बच्चा होने पर 50 हजार की एफडी का ऐलान हुआ है। यह 50 हजार माता पिता को मिलेंगे। यह फैसला लेना काफी जरूरी था क्यूंकी माहेश्वरी समाज की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
राजस्थान में माहेश्वरी समाज एक प्रतिष्ठित एवं संगठित वैश्य समाज है, जो व्यापार, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में महान माना जाता है। यह समुदाय मुख्यतः हिंदू धर्म का अनुयायी है और माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति मारवाड़ से हुई है।
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा के निर्देश पर गुरुवार को भीलवाड़ा में शाम की सब्जी मंडी स्थित इंद्रप्रस्थ टॉवर में तीसरे बच्चे के जन्म पर सात परिवारों को 50-50 हजार रुपए की एफडी वितरित की गई।
इस दौरान महासभा कार्यसमिति सदस्य कैलाश कोठारी, पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, पुष्कर सेवा सदन के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कचोलिया, संजय जागेटिया, विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य रमेश राठी, मनोहरलाल अजमेरा, कृष्णगोपाल सोडानी, लक्ष्मीनारायण काबरा, अशोक चेचाणी, पंकज पोरवाल सहित समाज के कई सदस्य मौजूद थे। पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़ ने बताया कि यह निर्णय सदन की वार्षिक आम बैठक में लिया गया।