Khelorajasthan

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित, छात्राएं फिर रहीं अव्वल, पास प्रतिशत 97.47%

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार, 28 मई 2025 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में 13 लाख 30 हजार 190 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 12 लाख 96 हजार 495 छात्र पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है, और कुल पास प्रतिशत 97.47% दर्ज किया गया।
 
Rajasthan Board Results

Rajasthan Board Results: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार, 28 मई 2025 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में 13 लाख 30 हजार 190 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 12 लाख 96 हजार 495 छात्र पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है, और कुल पास प्रतिशत 97.47% दर्ज किया गया।

शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड में एक भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया। 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। आप अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इसी तरह पिछली बार भी शिक्षा विभाग ने अंक देने का परिणाम घोषित किया। जो पांच श्रेणियों में है। इन्हें ए, बी, सी, डी और ई ग्रेड दिए गए हैं। ई ग्रेड वाले विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। आपको बता दें कि कुल 13 लाख 30 हजार 190 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 96 हजार 495 से अधिक विद्यार्थी हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा 'आज कक्षा 5 के नतीजे घोषित हो गए हैं। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई! ये सिर्फ अंक नहीं हैं, ये आपकी मेहनत का सम्मान है। जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, वे निराश न हों - आगे बढ़ें। शिक्षा ही भविष्य है।'