Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों की सैलरी होगी आधी

Rajasthan Govt: राजस्थान प्रदेश की भजनलाल सरकार ने हाल ही में एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे राज्य के हजारों कॉन्ट्रैक्ट बेस डॉक्टर्स को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने डॉक्टरों की सैलरी आधी कर दी है, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
भजनलाल सरकार ने राजस्थान में डॉक्टरों का वेतन आधा कर दिया था। वर्तमान में राज्य में संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों को सरकार की ओर से 56 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। लेकिन अब भजनलाल सरकार ने इसे 56 हजार रुपये की जगह 28 हजार रुपये कर दिया है।
राज्य सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कुल 2855 पदों पर संविदा पर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में एलोपैथी चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फार्मा सहायक और नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।
राज्य सरकार के इस खास फैसले से राज्य के हजारों डॉक्टर प्रभावित होंगे। लोगों का मानना था कि सरकार के इस फैसले से राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी। सरकार राजस्थान राज्य में बड़े पैमाने पर संविदा पर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने जा रही है।