राजस्थान में कल होगी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक, इन बड़े म पर होगी चर्चा
Rajasthan News : राजस्थान में कल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली हैं। इस बैठक में सीएम भजनलाल सहित कई बड़े नेता भी शामिल होने वाले है। सीएम शर्मा ने बताया की इस बैठ में राजस्थान में चल रहें विवाद और विकास के कार्यों को लेकर चर्चा की जानें वाली हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति, बजट घोषणाओं की प्रगति, सरकारी भर्तियों की स्थिति और विभागवार कार्ययोजनाओं की समीक्षा की जाएगी. विशेष ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, खनिज और जल संकट से जुड़े प्रस्तावों पर रहने की संभावना है. इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे भी बैठक में रखे जा सकते हैं. कैबिनेट बैठक में हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्टिंग पर चर्चा होगी.
मंत्रियों से उनके जिलों में हुए दौरों का फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि राहत और मुआवजा कार्यों को प्रभावी बनाया जा सके. बैठक में जयपुर में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा भी होगी. मुख्यमंत्री का फोकस जनता से सीधा संवाद और फीडबैक पर है ऐसे में इसे एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है.
