Khelorajasthan

राजस्थान शिक्षा सेवा संगठन का आज सम्मेलन, शिक्षा मंत्री होंगे शामिल 

राजस्थान शिक्षा सेवा संगठन जिले भर से सभी ब्लॉक से पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् केके राजपुरोहित, डीईओ प्रारंभिक मदनलाल पंवार, एडीईओ तुलसीराम व धर्मेंद्र पालरिया मौजूद थे। शिक्षाविद् केके राजपुरोहित ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर बताते हुए सभी प्रधानाचार्य साथियों को बताया कि हमें प्रत्येक विभागीय कार्य को सूझबूझ एवं समझ के साथ करते हुए संतुलित रहकर विभाग के समस्त कार्यों को संपन्न करना है। डीईओ मदन लाल पंवार ने बताया कि विभागीय कार्यों को समय पर करना हमारी प्राथमिकता है। उन्हें सुचारू एवं समय पर करना अति आवश्यक है। 
 
राजस्थान शिक्षा सेवा संगठन का आज सम्मेलन, शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

Rajasthan News : राजस्थान शिक्षा सेवा संगठन जिले भर से सभी ब्लॉक से पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् केके राजपुरोहित, डीईओ प्रारंभिक मदनलाल पंवार, एडीईओ तुलसीराम व धर्मेंद्र पालरिया मौजूद थे। शिक्षाविद् केके राजपुरोहित ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर बताते हुए सभी प्रधानाचार्य साथियों को बताया कि हमें प्रत्येक विभागीय कार्य को सूझबूझ एवं समझ के साथ करते हुए संतुलित रहकर विभाग के समस्त कार्यों को संपन्न करना है। डीईओ मदन लाल पंवार ने बताया कि विभागीय कार्यों को समय पर करना हमारी प्राथमिकता है। उन्हें सुचारू एवं समय पर करना अति आवश्यक है। 

तत्पश्चात सभी सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य साथियों राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, गुलाबराम, बस्ती मल, पूनम रस्तोगी, रामलाल कुमावत एवं मदनलाल पंवार का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के विचार एवं अनुभव प्रस्तुत किए। नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया। बसंत कुमार परिहार प्रधानाचार्य बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

जिला मंत्री नेमाराम परिहार आकड़ावास, महिला मंत्री नीतू जालवाल रूपावास, संगठन मंत्री दलपत सिंह राजपुरोहित नाडोल, उपाध्यक्ष दिनेश लड्ढा डेंडा, कोषाध्यक्ष हेमंत दवे मॉडल स्कूल रोहट, सभा अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा खैरवा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल सीरवी सिसरवादा, महिला उपाध्यक्ष ओम कुमारी बिठू, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार व्यास लापोद को मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल में विजय सिंह माली सादड़ी, देवाराम प्रजापत चाटेलाव को मनोनीत किया। समस्त कार्यकारिणी को वर्तमान जिला अध्यक्ष रामलाल कुमावत द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के प्रति वफादारी की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष श्री रामलाल कुमावत एवं प्रवक्ता राजेश व्यास ने सभी का आभार प्रकट किया।