राजस्थान में 1 तारीख को रहेगी सरकारी छुट्टी, आदेश जारी

Rajasthan News : उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में आज असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पहले मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर निर्णय हुआ। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की मांग को पूरा कर दिया है।उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा परेशानी तो उन सरकारी कर्मचारियों को है जिनके परिजन दूर-दराज के गांव और शहरों में रहते हैं।
ऐसे में वे कर्मचारी ज्यादा परेशान है कि वो पर्व मनाने घर जाएं या नहीं। यदि घर जाएंगे भी तो वो अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक दफ्तर कैसे पहुंचेंगे। कर्मचारी संगठनों में अपनी पीड़ा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सामने भी जाहिर की थी। राज्य सरकार के कैलेंडर में भी 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश है, जबकि 1 नवंबर को कोई अवकाश नहीं है। इसके बाद दो नवंबर को गोवर्धन और 3 नवंबर को भाई दूज का अवकाश है। अब सरकार ने 1 नवंबर को सार्वजिनक अवकाश घोषित कर दिया है।