Khelorajasthan

राजस्थान पुलिस ने मारा बड़ा हाथ 80 लाख की चांदी व 14 लाख केस किए जब्त 

राजस्थान में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.देवगढ़ थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुंगा तालाब चौकी के पास नाकाबंदी की जा रही थी. 
 
राजस्थान पुलिस ने मारा बड़ा हाथ 80 लाख की चांदी व 14 लाख केस किए जब्त

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.देवगढ़ थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुंगा तालाब चौकी के पास नाकाबंदी की जा रही थी. 

इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखी, जिसे रोक कर तलाशी ली गई.कार की तलाशी में चार बैगों में चांदी के आभूषण और 14 लाख रुपये नकद पाए गए. पूछताछ में कार में सवार व्यक्तियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जांच में पाया गया कि आभूषणों का वजन 79 किलो 860 ग्राम है. पुलिस ने तुरंत नकदी और चांदी के जेवरात जब्त कर चित्तौड़गढ़ के मंडफिया निवासी पुष्कर सिंह राजपूत और उदयपुर के गिरवा निवासी महेंद्र सिंह सोलंकी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.गौरतलब है कि दो दिन पहले भी प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ रुपये की नकदी और 5 किलो चांदी जब्त की थी, जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.