Khelorajasthan

राजस्थान पुलिस महकमे को आज मिल जाएगा नया मुखिया, IPS राजीव शर्मा पर हैं सबकी निगाहें 

राजस्थान में आज बुधवार का दिन बेहद खास होने वाला हैं। आज राजस्थान के पुलिस महकमें को नया मुखिया मिल जाएगा। राजस्थान के नागरिकों की निगाहें राजीव शर्मा पर हैं। राजीव शर्मा सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। उन्होनें हर समय लोगों की सहायता की हैं और अपनी पूरी जी जान से देश के लिए अपना कर्तव्य निभाया हैं। 
 
राजस्थान पुलिस महकमे को आज मिल जाएगा नया मुखिया, IPS राजीव शर्मा पर हैं सबकी निगाहें 

Rajatshan News : राजस्थान में आज बुधवार का दिन बेहद खास होने वाला हैं। आज राजस्थान के पुलिस महकमें को नया मुखिया मिल जाएगा। राजस्थान के नागरिकों की निगाहें राजीव शर्मा पर हैं। राजीव शर्मा सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। उन्होनें हर समय लोगों की सहायता की हैं और अपनी पूरी जी जान से देश के लिए अपना कर्तव्य निभाया हैं। 

राजस्थान पुलिस महकमें का नया मुखिया आज तय हो जानें वाला हैं। राजस्थान में नये डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार की तरफ से वरिष्ठता के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार कर UPSC को मंजूरी के लिए भेजा गया था। यूपीएससी ने पिछले सप्ताह ही इस पैनल को फाइनल कर राज्य सरकार को वापस भेज दिया था। इस पैनल में आईपीएस राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नाम शामिल थे। 

इनमें सबसे वरिष्ठ अधिकारी राजीव शर्मा ही थे। राजीव शर्मा ओबीसी वर्ग से आते हैं। राजेश निर्वाण (1992 बैच) वर्तमान में राष्ट्रीय विमानपत्तन सुरक्षाबल में डीजी (दिल्ली) हैं। वहीं, संजय अग्रवाल (1992 बैच) वर्तमान में राजस्थान के इंटेलिजेंस डीजी हैं।