Khelorajasthan

राजस्थान रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें, इन ट्रेनों के बदले रूट व ठहराव 

राजस्थान में रेलवे के द्वारा यात्रा करनें वालें यात्रियों के लिए बड़ी खबर हैं। दरसल 2 दिन पहले ट्रेनों के रूट एव ठहराव को लेकर एक मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में सीएम शर्मा सहित रेलवे अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस कड़ी में रेलवे विभाग ने ट्रेनों के रूट एव ठहराव में बदलाव करनें का ऐलान किया हैं। 
 
राजस्थान रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें, इन ट्रेनों के बदले रूट व ठहराव 

Rajatshan Railway News : राजस्थान में रेलवे के द्वारा यात्रा करनें वालें यात्रियों के लिए बड़ी खबर हैं। दरसल 2 दिन पहले ट्रेनों के रूट एव ठहराव को लेकर एक मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में सीएम शर्मा सहित रेलवे अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस कड़ी में रेलवे विभाग ने ट्रेनों के रूट एव ठहराव में बदलाव करनें का ऐलान किया हैं। 

राजस्थान में जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली 12 ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अगले 70 दिनों तक इसका ठहराव बदल दिया गया हैं। इन ट्रेनों का ठहराव अब अहमदाबाद की बजाय साबरमती स्टेशन पर होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर रेलवे ओवरब्रिज और एयर कंकॉर्स के निर्माण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। 

इस कारण 5 जुलाई से 12 सितंबर तक जोधपुर की सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस, हडपसर सुपरफास्ट और चेन्नई सुपरफास्ट सहित कुल 12 ट्रेनें अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती जंक्शन स्टेशन पर रुकेंगी। इसके लिए अस्थायी समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अहमदाबाद से आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे सेवा 139, अधिकृत ऐप या रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

1    20495    जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस    5 जुलाई    5:20 AM    5:30 AM
2    20496    हड़पसर–जोधपुर एक्सप्रेस    5 जुलाई    7:20 AM    7:30 AM
3    12479    जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस    5 जुलाई    3:00 AM    3:10 AM
4    22738    हिसार–सिकंदराबाद एक्सप्रेस    6 जुलाई    7:10 AM    7:20 AM
5    22664    जोधपुर–चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस    8 जुलाई    7:10 AM    7:20 AM
6    22916    हिसार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस    8 जुलाई    7:10 AM    7:20 AM
7    12998    बाड़मेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस    10 जुलाई    7:10 AM    7:20 AM
8    22724    श्रीगंगानगर–हुजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस    5 जुलाई    7:10 AM    7:20 AM
9    14707    लालगढ़–दादर एक्सप्रेस    5 जुलाई    9:50 PM    10:00 PM
10    22966    भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस    5 जुलाई    2:10 AM    2:20 AM
11    22992    भगत की कोठी–वलसाड एक्सप्रेस    9 जुलाई    2:10 AM    2:20 AM
12    20943    बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस    10 जुलाई    5:25 AM    5:35 AM