Khelorajasthan

Rajasthan: राजस्थान में तापमान 45 डिग्री पार,  मानसून की राह तक रहे हैं लोग, जानिए कब होगी एंट्री?

Rajasthan ka Mousam: राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप तेज़ हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन इसके साथ ही दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
 
Rajasthan

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप तेज़ हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन इसके साथ ही दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। जैसलमेर और बीकानेर देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए हैं। राज्य के 18 शहरों में 41 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे लू और धूलभरी हवाओं का नया दौर लौट सकता है। Rajasthan Weather Report

मानसून एंट्री राजस्थान 

20 जून तक राजस्थान में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। इंतजार लगभग खत्म हो गया है। अब सिर्फ 12 दिन बचे हैं। विभाग के अनुसार बांसवाड़ा जिले के रास्ते मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी की मानें तो पूरे राजस्थान में मानसून पहुंचने में करीब एक महीने का समय लगेगा। अब राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। लू का नया दौर लौट सकता है। Raajsthan Monsoon Entry

बारिश की नहीं संभावना 

अगले 7 दिनों तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम संभाग में 10 जून तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है और कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 8 से 10 जून तक बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। Rajasthan Rains