Khelorajasthan

Rajasthan weather: होली पर राजस्थान में झमाझम बारिश का आसार, इस दिन सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

 
 
इस दिन सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Rajsthan News: राजस्थान में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में नाटकीय बदलाव होने वाला है। होली के दिन से राज्य में मौसम में नाटकीय बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च होली के दौरान प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, सीकर, जयपुर और करौली समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 से 15 मार्च के दौरान क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान में राशन धारकों के लिए खुशखबरी! प्रदेश भर में खुलेगी 300 राशन की नई दुकानें, जानें

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पाली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान विधानसभा में आज बजट होगा पारित, मुख्यमंत्री भजनलाल कर सकते हैं बड़ा ऐलान

जयपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 39.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।