Khelorajasthan

Rajasthan Weather: आज राजस्थान के ये 6 जिले बारिश में नहाएंगे, जानिए राजस्थान का पूरा मौसम अपडेट 

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी  से राहत दी है। 15 जून 2025 को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
 
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी  से राहत दी है। 15 जून 2025 को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। Rajasthan Mousam News 

आज मिलेगी गर्मी से राहत 

मौसम वैज्ञानिकों ने आज 15 जून को राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में राज्य में तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।  Aaj Ka Mousam 

तापमान होगा कम 

तूफान और बारिश के असर से अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने और लू से राहत मिलने की संभावना है। इधर, सक्रिय व बादल छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को दिन का तापमान गिरकर सात डिग्री पर पहुंच गया। पाली में अधिकतम गिरावट 7 डिग्री है। Mousam Smachar

राजस्थान का सबसे अधिकतम व सबसे न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर और चूरू में सबसे अधिक 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर, फलौदी व बीकानेर में रात का न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर, श्रीगंगानगर में शनिवार शाम हुई बारिश से भीषण गर्मी और लू से परेशान आम लोगों को राहत मिली। Rajasthan Temperature