Khelorajasthan

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ चलेगी आंधी गिरेगा तापमान 

 
 
तेज हवाओं के साथ चलेगी आंधी गिरेगा तापमान

Rajsthan News: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, वहीं राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पाली, झुंझुनूं, दौसा, माउंट आबू, करौली, फतेहपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, बारां, नागौर, चूरू, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी, राजस्थान में बढ़ी ठंड पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान में भी सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे रातें और भी सर्द हो गई हैं।

शहरों में तापमान पाली – 5.6°C बीकानेर – 9.6°C सीकर – 6.5°C चित्तौड़गढ़ – 7.8°C अजमेर – 11.9°C जयपुर – 13.4°C बाड़मेर – 12.8°C जैसलमेर – 11.4°C फलौदी – 15.8°C चूरू – 8.8 डिग्री सेल्सियस गंगानगर – 11.8 डिग्री सेल्सियस आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं का असर जारी रह सकता है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं राजस्थान में रात को ठंडक बनाए रखेंगी, जबकि दिन में हल्की धूप से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में ठंड का असर और बढ़ सकता है।