Khelorajasthan

राजस्थान के इस जिले में बनेगा राजस्थान का पहला स्काउट गाइड एडवेंचर पार्क, मंत्री मदन दिलावर ने किया भूमि पूजन

श्रीगंगानगर जिले को शिक्षा, सेवा और संस्कार से जुड़ी बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री और हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने रविवार को हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है।
 
Rajasthan News

Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले को शिक्षा, सेवा और संस्कार से जुड़ी बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री और हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने रविवार को हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंत्री के साथ विधायक जयदीप बिहाणी, जिला प्रमुख कविता रेगर, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल सहित स्काउट गाइड संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पहले जिला मुख्यालय पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर का श्रीगंगानगर विधायक एवं जिला अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त साहिल यादव के नेतृत्व में राजस्थानी पगड़ी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। 

जिला संगठक संदीप मांझू व मीनू रानी ने बिहाणी व जिला प्रमुख कविता रेगर का स्वागत किया। इसके बाद, हॉल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंत्री दिलावर, बिहानी और कविता द्वारा किया गया।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर ने अपने भाषण में स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आग्रह किया और कहा कि प्लास्टिक का पर्यावरण और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मूक पक्षियों के लिए पानी के बर्तन लगाने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया।

इस दौरान सांसद बिहाणी ने कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जिला मुख्यालय में विधायक निधि से कई विकास कार्य पहले ही कराए जा चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने श्रीगंगानगर में राजस्थान का पहला स्काउट गाइड एडवेंचर पार्क बनाने की घोषणा की।