राजस्थान का टैक्स कलेक्शन में से केंद्र से मिले इतने करोड़ रूपए, जानें

Rajasthan News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1 लाख 78 हजार 173 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जिसमें अक्टूबर 2024 में देय नियमित किश्त के अतिरिक्त अग्रिम किश्त भी शामिल है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राजस्थान व पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क तंत्र के विकास के लिए 4 हजार 406 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पिछली सरकार ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत लगातार केंद्र से राज्य के हिस्से की राशि जारी नहीं करने के आरोप लगाते रहे। अजमेर| कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश व अजमेर कांग्रेस में गुटबाजी और खींचतान को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में राजस्थान, अजमेर या किसी भी जगह गुटबाजी नहीं है, यह कोरा भ्रम है। कांग्रेस में केवल एक ही गुट है और वह राहुल, सोनिया व खरगे का है, सभी इसी गुट में है। सभी कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं।
ऐसे में ये कहना कि गुटबाजी है ये गलत है। पुष्कर व किशनगढ़ के सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पायलट ने गुरुवार को यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। लेकिन यहां भी गहलोत गुट के कार्यकर्ता और चारों मंडल अध्यक्ष नहीं आए। इसे लेकर भी खासी चर्चा रही। इस पर पायलट ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
पायलट ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं पद्मविभूषण व मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि रतन टाटा का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। भारत ने एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है। टाटा ने मॉडर्न इंडिया के पाथ को रीडिफाइन किया।