राजस्थान में 19 हजार करोड़ से शहर को लगेंगे चार चाँद, इन विकास के कार्यों का होगा निर्माण
Rajatshan News : राजस्थान के सीएम शर्मा ने जयपुर के साथ-साथ अन्य शहरों के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया हैं। सीएम सैनी ने बताया की इन शहरों के विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
राजस्थान सरकार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआइडीपी) के पांचवें चरण में राज्य के 296 शहरों में विकास कार्य होंगे। आरयूआइडीपी के अधिकारियों की मानें तो इसमें राज्य सरकार करीब 13 हजार करोड़ रुपए का लोन लेगी। यह पैसा एशियन विकास बैंक और विश्व बैंक से मिलेगा। दोनों बैंको से ऋण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई है। शेष छह हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार अपने स्तर पर जुटाएगी। वेस्ट वाटर का पुन: उपयोग करने की कवायद भी की जाएगी।
अभी इस तरह का उपयोग बेहद सीमित है। आने वाले समय में दायरे को बढ़ाया जाएगा। प्लान पर गौर करें तो राज्य के 75 शहरों में सीवरेज नेटवर्क बढ़ाकर लोगों को सीवर कनेक्शन किए जाएंगे। इनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुरा, कोटा से लेकर अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ़़, चूरू, धौलपुर, गंगापुर सिटी तक को शामिल किया गया है। शेष 221 शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इन एसटीपी के ट्रीटेड वाटर का दुबारा उपयोग होगा।
इन विकास के कार्यों में होगा सबसे ज्यादा खर्चा
वेस्ट वाटर मैनेजमेंट: 6662.26 करोड़ रुपए
पेयजल आपूर्ति: 5246.17 करोड़ रुपए
शहरों में परिवहन सुधार: 2021.75 करोड़ रुपए
कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट: 870 करोड़ रुपए
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हैरिटेज व पर्यटन कार्य: 701.05 करोड़ रुपए
ठोस कचरा प्रबंधन: 650.19 करोड़ रुपए
बाढ़ प्रबंधन के कार्य: 500.22 करोड़ रुपए
