Khelorajasthan

राजस्थान सरकार की बड़ी घोषणा, बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये, यहाँ जानिए पूरी प्रक्रिया 

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 राजस्थान सरकार की एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना पहले राजश्री योजना के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब ₹1.50 लाख की सहायता राशि के साथ नया रूप दिया गया है।
 
Rajasthan News

Rajasthan News: लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 राजस्थान सरकार की एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना पहले राजश्री योजना के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब ₹1.50 लाख की सहायता राशि के साथ नया रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट चर्चा के दौरान 12 मार्च 2025 को यह घोषणा की थी, और योजना 1 अगस्त 2024 से पूरे राजस्थान में लागू हो चुकी है। बता दें कि पहले यह राशि 1 लाख रुपए थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 मार्च 2025 को बजट चर्चा के दौरान बढ़ाने की घोषणा की थी। यह योजना 1 अगस्त 2024 से पूरे राजस्थान में लागू हुई।  

बालिका को यह राशि सात किश्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए दी जाएगी। पहली छह किश्तें माता-पिता के खाते में और अंतिम किश्त बालिका के खाते में तब मिलेगी जब वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर 21 साल की उम्र पूरी कर लेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य की उन सभी बालिकाओं को मिल रहा है, जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है। योजना का संचालन महिला अधिकारिता विभाग करेगा और हर तीन महीने में कलेक्टर इसकी समीक्षा करेंगे। 
 
पात्रता
लड़की राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होना चाहिए। माता-पिता के पास आधार और भामाशाह कार्ड होना जरूरी। जन्म किसी JSY पंजीकृत सरकारी या निजी अस्पताल में हुआ हो।अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा।  

जरूरी दस्तावेज
माता-पिता का आधार और भामाशाह कार्ड, बालिका का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।  

आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाकर नजदीकी अस्पताल को देंगी। सभी विवरण RCH रजिस्टर में दर्ज कर, PCTS पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। जिनके पास भामाशाह कार्ड नहीं है, उन्हें ई-मित्र केंद्र से बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद किश्तें दी जाएंगी।

यूं मिलेंगे डेढ़ लाख
जन्म के समय 2,500, एक साल की उम्र और टीकाकरण पूरा होने पर 2,500, पहली कक्षा में प्रवेश पर 4,000, छठी कक्षा में प्रवेश पर 5,000, दसवीं कक्षा में प्रवेश पर 11,000, बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर 25,000, स्नातक उत्तीर्ण और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1,00,000 रूपये मिलेंगे।