Khelorajasthan

राजस्थान की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, राजस्थान सरकार महिलाओं के खातों में करेगी पै से ट्रांसफर  

 
Rajasthan News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म के पुनरुद्धार में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान आज भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसी भावना से सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सीधे लाभान्वित करेगी।

महिला शिक्षा और स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा, राजस्थान में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होगी राशि, जानें योजनाएं राजस्थान सरकार 31 मई को महान समाज सुधारिका और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने जा रही है। इस अवसर पर आर.आई.सी. ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति को कई सौगातें दी जाएंगी। विभिन्न योजनाओं में महिलाओं और बालिकाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समाज और धर्म के पुनरुत्थान में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान आज भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसी भावना से सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सीधे लाभान्वित करेगी।

महिलाओं को ये 8 बड़ी सौगातें


1• लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32,755 लड़कियों को सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

2• एसटी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 16,944 लड़कियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

3• सफाई कामगार छात्रवृत्ति योजना में 152 लड़कियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

4• दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत 30,000 छात्राओं को फीस रिफंड मिलेगी।

5• बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

6. लखपति दीदी योजना के तहत 1,800 महिलाओं को लोन वितरित किया जाएगा।

7. गार्गी पुरस्कार के तहत 6,489 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा।

8. कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2,000 छात्राओं को स्कूटर वितरित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देना


• पहले चरण में 10 जिलों में गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान और गर्भकालीन मधुमेह प्रबंधन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
• राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर आधारित एक डिजिटल कॉफी टेबल बुक लॉन्च की जाएगी।

• 4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, 2 जनजाति बालिका आश्रमों और अन्य सिविल कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास।