Khelorajasthan

राजस्थान में सड़क मार्गों को मिलेगी शानदार स्पीड, राज्य सरकार ने एक साथ दी इतनी नई सड़कों की मंजूरी 

राजस्थान को राज्य सरकार की तरफ से सड़क परिवहन के विकास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक साथ 40 सड़क की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 
 
अब होगा राजस्थान के सड़क परिवहन का जोरदार, राज्य सरकार ने एक साथ दी इतनी नई सड़कों की मंजूरी

Rajasthan New Road : राजस्थान को राज्य सरकार की तरफ से सड़क परिवहन के विकास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक साथ 40 सड़क की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 

राजस्थान में इस परियोजनाओं के अंतर्गत 1001 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण व उन्नयन पर 1915 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.इनमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना नागौर बायपास और नागौर से नेत्रा खंड को लेकर है. इस खंड को चार लेन का बनाया जाएगा. अमरपुरा से गोगेलाव तक नागौर बायपास रोड का निर्माण किया जाएगा. इससे शहर के भीतर भारी वाहनों के दबाव में भारी कमी आने की उम्मीद है.

इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 1394 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.मंजूर की गई परियोजनाओं में 32 जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली प्रमुख जिला सड़कें और 8 स्टेट हाईवे शामिल हैं. इन सड़कों को मजबूती और बेहतर संरचना के साथ विकसित किया जाएगा. इससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों को बेहतर संपर्क मिलेगा. राज्य की उपमुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने केंद्र सरकार का आभार जताया है. 

उन्होंने कहा कि यह राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे अधोसंरचना विकास को बल मिलेगा और औद्योगिक, व्यापारिक व पर्यटन क्षेत्रों को नया संबल प्राप्त होगा.दिया कुमारी ने यह भी बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग इन सभी परियोजनाओं पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करेगा. परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी. 

बेहतर सड़क नेटवर्क से परिवहन में तेजी आएगी जिससे किसानों, व्यापारियों और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. CRIF योजना के तहत पहली बार इतनी बड़ी संख्या में परियोजनाओं को एक साथ स्वीकृति मिलना राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है. आने वाले समय में इसके और विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है.