राजस्थान के इन जिलों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा सिंधु नदी का पानी
Rajatshan : राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की जनता को बड़ी खुशखबरी दी हैं। सीएम शर्मा ने ये भी कहा हैं की इन जिलों के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। दरसल सीएम शर्मा ने कहा की इन जिलों को जल्द ही सिंधु नदी का पानी मिलने वाला है।
राजस्थान के सीएम शर्मा ने सिंधु नदी का पानी देने की बात कल अंत्योदय संबल पखवाड़े के शिविर में ये बात कही थी। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी की परिभाषा बदलने का काम किया है। मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के युवा, महिला, मजदूर और किसान का भला करने में लगी हुई है।
अंत्योदय की भावना से आयोजित शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, रास्ते से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण हो रहा है।मुख्यमंत्री ने 69 हजार नियुक्तियां देने, 1 लाख 88 हजार भर्तियों का कैलेंडर जारी करने, राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू करने, किसान सम्मान निधि देने, गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने, 51 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने व पांच हजार गांवों को बीपीएल मुक्त करने की उपलब्धियों को गिनाया।
