Khelorajasthan

राजस्थान में ये नई ट्रेन बनाएगी सफर सुहाना, सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, देखें रूट 

राजस्थान को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली रेल लाइन का संचालन शुरू होने वाला हैं, इस परियोजना पर बहुत तेजी से काम किया जा रहा हैं। ये बड़ी जानकारी जबलपुर के जीएम ने दी है और बताया हैं की बस कुछ ही समय में इन दोनों राज्यों की ट्रेनों का आगमन होगा। जीएम शोभना बंदोपाध्याय ब्यावरा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचीं। वह ग्वालियर से शिवपुरी, बदरवास, गुना और रुठियाई होते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे ब्यावरा पहुंचीं। 

 
 
राजस्थान में ये नई ट्रेन बनाएगी सफर सुहाना, सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, देखें रूट 

Railway Line: राजस्थान को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली रेल लाइन का संचालन शुरू होने वाला हैं, इस परियोजना पर बहुत तेजी से काम किया जा रहा हैं। ये बड़ी जानकारी जबलपुर के जीएम ने दी है और बताया हैं की बस कुछ ही समय में इन दोनों राज्यों की ट्रेनों का आगमन होगा। जीएम शोभना बंदोपाध्याय ब्यावरा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचीं। वह ग्वालियर से शिवपुरी, बदरवास, गुना और रुठियाई होते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे ब्यावरा पहुंचीं। 

राजस्थान में यहाँ उन्होंने रेलवे के हर विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्यवरा रेलवे स्टेशन पर चल रहे 20 करोड़ रुपये की लागत वाले रीडवलपमेंट कार्य की प्रगति को लेकर जीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह काम पहले ही चार महीने पिछड़ चुका है इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोकार्पण की तारीख घोषित की जा सके।

इस दौरान जीएम ने रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर हर सेक्शन में बड़े स्तर पर काम जारी है। इसका लक्ष्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर, रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करना है।रेल लाइन के शुरू होने से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच यात्रियों को सीधी और सुगम रेल सेवा मिलेगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्टेशन का विकास किया जा रहा है। साथ ही सेवाओं का भी विस्तार होगा। 

हर काम का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है — शोभना बंदोपाध्याय, जीएम, पश्चिम मध्य रेलवे। ब्यवरा रेलवे स्टेशन पर जीएम का दौरा करीब सात साल बाद हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में जबलपुर जोन के तत्कालीन जीएम ने यहां का दौरा किया था। इस बार पहली बार किसी महिला जीएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया।