Khelorajasthan

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची राजस्थान की 2 बहने, वीडियो हुआ तेजी से वायरल 

सलूंबर,चौरासी, झुंझुनूं, खींवसर, रामगढ़, दौसा और देवली-उनियारा में उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए वोटर्स उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुल्हनें भी कहां पीछे रहने वाली है। कई मतदान केंद्रों से कुछ प्रेरक तस्वीरें सामने आईं है। कई जगह विदाई से पहले नई नवेली दुल्हनें सीधे पोलिंग बूथ पहुंची और मतदान कर सुर्खियों में छा गई।दौसा जिले के मलारना स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह विदाई से पहले दो दुल्हन वोट डालने के लिए पहुंची। दुल्हन सोनिया और निकिता कटारिया दोनों सगी बहनें है और मलारना गांव की रहने वाली है। स्वर्गीय गजानंद कटारिया की दोनों बेटियों की शादी देवउठनी एकादशी के दिन हुई। 
 
विदाई से पहले वोट डालने पहुंची राजस्थान की 2 बहने, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Rajatshan News : सलूंबर,चौरासी, झुंझुनूं, खींवसर, रामगढ़, दौसा और देवली-उनियारा में उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए वोटर्स उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुल्हनें भी कहां पीछे रहने वाली है। कई मतदान केंद्रों से कुछ प्रेरक तस्वीरें सामने आईं है। कई जगह विदाई से पहले नई नवेली दुल्हनें सीधे पोलिंग बूथ पहुंची और मतदान कर सुर्खियों में छा गई।दौसा जिले के मलारना स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह विदाई से पहले दो दुल्हन वोट डालने के लिए पहुंची। दुल्हन सोनिया और निकिता कटारिया दोनों सगी बहनें है और मलारना गांव की रहने वाली है। स्वर्गीय गजानंद कटारिया की दोनों बेटियों की शादी देवउठनी एकादशी के दिन हुई। 

आज दोनों बहन विदाई से पहले बुधवार सुबह मलारना स्कूल मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला। इसके बाद दोनों बहनें अपने-अपने ससुराल के लिए रवाना हुई।दौसा के भंडाना में भी बूथ संख्या 86 से वोटिंग के लिए प्रेरित करने वाली तस्वीर सामने आई हैं। यहां नव विवाहितों ने विदाई से पहले मतदान किया। अनुराधा और सपना पुत्री कृष्ण अवतार शर्मा भी विदाई से पहले वोट डालने के लिए पहुंचीं। मतदान केंद्र पर दोनों ने सेल्फी भी ली। 

दौसा की ये बेटियां वोट डालकर खूब सुर्खियां बंटोर रही है।इधर, रामगढ़ विधानसभा के नौगांवा में भी नई नवेली दुल्हन वोट डालने पहुंची। देवउठनी एकादशी पर शादी के बाद आज दुल्हन ससुराल जाने वाली थी। इससे पहले वो अपने पति के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही उसने सभी लोगों से मतदान के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।