Khelorajasthan

राजस्थान में बार-बार टूट रही है 65 लाख की बनी नई सड़क, ग्रामीणों ने की शिकायत दर्ज 

ग्राम पंचायत घासा के हनुमान चौक से नूरडा गांव तक बनने वाली डामरीकरण सड़क की हालत इन दिनों बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधीन वर्ष 2022 में करीब 5 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और खानापूर्ति ने इसकी उम्र को महज कुछ महीनों में खत्म कर दिया।
 
राजस्थान में बार-बार टूट रही है 65 लाख की बनी नई सड़क, ग्रामीणों ने की शिकायत दर्ज 

Rajasthan News : ग्राम पंचायत घासा के हनुमान चौक से नूरडा गांव तक बनने वाली डामरीकरण सड़क की हालत इन दिनों बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधीन वर्ष 2022 में करीब 5 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और खानापूर्ति ने इसकी उम्र को महज कुछ महीनों में खत्म कर दिया।

सड़क के किनारे बबूल की झाड़ियां इतनी फैल गई हैं कि वाहन चालकों को सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता, जिसके चलते परेशानी होती है। बता दें कि करीब 65 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन सतही निर्माण के कारण सड़क बार-बार टूट रही है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर ठेकेदार पर लगाम लगाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

पांच किलोमीटर सड़क पर कई जगह डामर पूरी तरह उखड़ गया है और गिट्टी बाहर आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सड़क का सही निर्माण न करने के कारण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।