Khelorajasthan

थाईलैंड से राजस्थान में घूमने आई महिला की गोलीमार कर की हत्या, पुलिस ने जाँच की शुरू 

महिला थाईलैंड की रहने वाली थी और उदयपुर घूमने के लिए आई हुई थी। जानकारी के अनुसार, महिला के पीठ पर गोली लगी है, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।महाराणा भूपाल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को गोली लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 
 
 थाईलैंड से राजस्थान में घूमने आई महिला की गोलीमार कर की हत्या, पुलिस ने जाँच की शुरू 

Rajatshan News : महिला थाईलैंड की रहने वाली थी और उदयपुर घूमने के लिए आई हुई थी। जानकारी के अनुसार, महिला के पीठ पर गोली लगी है, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।महाराणा भूपाल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को गोली लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 

महिला पिछले पांच दिनों से सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपनी दोस्त के साथ ठहरी हुई थी। वह अपनी दोस्त को अपने साथी के साथ जाने के बाद बाहर निकली थी, तभी यह घटना घटी। महिला की पीठ पर गोली लगने से बुलेट अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है, जिसका इलाज जारी है।उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह की है। गोली लगने के बाद महिला को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे एमबी अस्पताल भेजा गया। पुलिस यह भी जांच रही है कि महिला को प्राइवेट अस्पताल कौन लेकर गया और बाद में एमबी अस्पताल में किसने भर्ती कराया। 

पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि महिला उदयपुर किसके साथ आई थी और वह यहां कितने दिन से रह रही थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।उदयपुर, जिसे झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है, दुनिया भर में पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां के ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए आते हैं। इस समय भी उदयपुर में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, और शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।