Khelorajasthan

आज से शुरू होगी iPhone 16 सीरीज की बुकिंग, देखें कितनी होगी कीमत और ऑफर्स

Apple ने अपनी लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के चार मॉडल- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए हैं। एपल के सभी नए iPhone मॉडल्स को कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। इन फीचर्स में कैमरा कंट्रोल बटन और Apple Intelligence फीचर शामिल हैं। iPhone 16 को 48MP फ्यूजन कैमरा और लेटेस्ट A18 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
 
आज से शुरू होगी iPhone 16 सीरीज की बुकिंग, देखें कितनी होगी कीमत और ऑफर्स

iPhone 16 : Apple ने अपनी लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के चार मॉडल- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए हैं। एपल के सभी नए iPhone मॉडल्स को कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। इन फीचर्स में कैमरा कंट्रोल बटन और Apple Intelligence फीचर शामिल हैं। iPhone 16 को 48MP फ्यूजन कैमरा और लेटेस्ट A18 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

दूसरी ओर, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को कंपनी के लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ लॉन्च किया है। अगर आप भी नए आईफोन मॉडल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। इनके प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं। यहां हम आपको इनकी कीमत, उपलब्धता, प्री-ऑर्डर से जुड़ी डिटेल्स की जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 16 सीरीज की कीमत

iPhone 16                   79,990 रुपये       13 सितंबर    20 सितंबर
iPhone 16 Plus           89,990 रुपये       13 सितंबर    20 सितंबर
iPhone 16 Pro            1,19,900 रुपये     13 सितंबर    20 सितंबर
iPhone 16 Pro Max    1,44,900 रुपये     13 सितंबर    20 सितंबर

Apple ने iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पिछले वर्जन के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च किया है। iPhone 16 Pro को 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max को 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। ये दोनों मॉडल आईफोन 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स की तुलना में 15000 रुपये कम कीमत में मार्केट में उतारे गए हैं।

iPhone 16 models: प्री-ऑर्डर डिटेल्स

iPhone 16 लाइनअप की भारत में प्री-ऑर्डर 13 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। iPhone 16 के मॉडल्स को Flipkart, Amazon, Apple Store और दूसरे प्लेटफॉर्म से बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही एपल इनकी शिपिंग 20 अक्टूबर से शुरू करेगा।