iPhone 15 Pro को मिलेगा नया फीचर, जानें कैसे काम करेगा!
Tack News : Apple ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब, इन पुराने मॉडलों में भी iPhone 16 सीरीज के विजुअल इंटेलीजेंस फीचर का उपयोग किया जा सकेगा। यह फीचर पहले केवल iPhone 16 सीरीज में उपलब्ध था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर पुराने मॉडल्स तक भी पहुंचाया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद, यूजर्स को कुछ नई और क्रांतिकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आइए, जानते हैं कि यह फीचर किस तरह से काम करेगा और यूजर्स इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फीचर की मदद से यूजर किसी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट पर कैमरा फोकस कर उसकी जानकारी ले सकते हैं. यह ऑब्जेक्ट की सारी जानकारी दिखा सकता है और यूजर टेक्स्ट को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं. इसके अलावा यह किताबों की समरी पेश करने, कुत्तों की नस्ल पहचानने जैसे काम भी कर सकता है. यह किसी विदेशी लैंग्वेज को ट्रांसलेट कर सकता है और इसके लिए यूजर्स को किसी अन्य ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसकी सर्च कैपेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें गूगल और ChatGPT को इंटीग्रेट किया गया है.
iPhone 15 प्रो यूजर एक्शन बटन या कंट्रोल सेंटर से इस फीचर को एक्सेस कर पाएंगे. बता दें कि कंपनी ने iPhone 16 में भी यह फीचर दिया है और इसमें भी यूजर बिना कैमरा बटन के इसका फायदा उठा पाएंगे. iPhone 16 सीरीज में इसे एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड कैमरा बटन मिलता है. iPhone 15 प्रो यूजर्स को भी यह फीचर देने से पता चलता है कि विजुअल इंटेलीजेंस को एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड कैमरा बटन की जरूरत नहीं है.
ऐपल ने अभी तक पुराने यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह iOS 18.4 अपडेट के साथ रोलआउट हो सकता है. यह अपडेट अप्रैल में आने की उम्मीद है.
