आज से शुरू होगी आईफोन 16e की बिक्री, जानें कितनी हैं कीमत
Phone 16e की सेल आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गई है, और ऐपल ने इसके लिए शानदार ऑफर पेश किया है। यदि आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है, क्योंकि iPhone 16e पर ₹10,000 तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।
IPhone 16e : Phone 16e की सेल आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गई है, और ऐपल ने इसके लिए शानदार ऑफर पेश किया है। यदि आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है, क्योंकि iPhone 16e पर ₹10,000 तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।
iPhone 16e पर ₹10,000 की छूट
ICICI बैंक, कोटेक महिंद्रा बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।इसके बाद iPhone 16e की शुरुआती कीमत ₹59,900 से घटकर ₹55,900 हो जाती है। फोन एक्सचेंज पर ₹6,000 की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। इससे फोन की कीमत ₹49,900 हो जाती है, जो कि एक बेहतरीन डील है। (पुराने फोन की कंडीशन के अनुसार एक्सचेंज की कीमत अलग हो सकती है।)
128GB ₹59,900 ₹55,900
256GB ₹69,900 ₹65,900
512GB ₹89,900 ₹83,900
iPhone 16e के प्रमुख फीचर्स
6.1 इंच OLED स्क्रीन: इस डिस्प्ले में रंगों की शानदार गुणवत्ता और गहरे ब्लैक शेड्स मिलते हैं।
USB-C पोर्ट: पुराने लाइटनिंग पोर्ट की जगह अब USB-C पोर्ट दिया गया है, जो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को तेज बनाता है।
A18 चिपसेट: iPhone 16e में A18 चिपसेट है, जो ऐपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है, और इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।
48MP रियर कैमरा: 48MP का रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं।
नई एक्शन बटन: म्यूट स्विच की जगह पर एक नया एक्शन बटन दिया गया है, जो यूज़र को कस्टमाइज्ड फंक्शन्स सेट करने की सुविधा देता है।
iPhone 16e की कीमत और उपलब्धता
128GB वेरिएंट: ₹59,900
256GB वेरिएंट: ₹69,900
512GB वेरिएंट: ₹89,900
