Rajasthan Me Chand Kitne Bje Niklega: राजस्थान में आज इतने बजे दिखेगा चाँद, जानें सभी जिलों में चाँद निकलने का समय

Rajasthan Me Chand Kitne Bje Niklega: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सूर्योदय से पूर्व सरगी करने के बाद व्रत की शुरुआत होती है और रात में चंद्रोदय के बाद व्रत खोला जाता है।
पूरे दिन उपवास रहने के बाद, शाम होते ही सभी की नजरें आसमान पर होती हैं कि कब चंद्रमा के दर्शन होंगे। हालांकि, इस दिन चंद्रमा का उदय समय सामान्यतः देर से होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को चंद्रदोय का समय रात 7 बजकर 54 मिनट है।
राजस्थान में चांद निकलने का समय
जोधपुर रात 8:15 मिनट
उदयपुर रात 8:04 मिनट
जैसलमेर रात 8:25 मिनट
जयपुर रात 8:05 मिनट
कोटा रात 8:06 मिनट
बीकानेर रात 8:10 मिनट
अलवर रात 8:00 मिनट
झुंझुनूं रात 8:03 मिनट
सीकर रात 8:03 मिनट
करवा चौथ का पर्व न केवल पति की लंबी उम्र के लिए होता है, बल्कि यह एक विशेष दिन होता है जब महिलाएं अपने परिवार के लिए अच्छे भाग्य की कामना करती हैं। ऊपर दिए गए समय के अनुसार, आप अपने क्षेत्र में चांद के दर्शन का सही समय जान सकते हैं।