Khelorajasthan

फॉर्च्यूनर के सिर चढ़ नाचने आ रही स्कोडा की धाकड़ SUV, इस तारीख होगी मार्केट में लॉन्च 

भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) अपनी 2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) के साथ धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस SUV की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है और इसे अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कोडिएक की यह नई जनरेशन शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी। आइए जानते हैं इस SUV की कुछ खास बातें और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में।
 
2025 Skoda Kodiaq

2025 Skoda Kodiaq: भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) अपनी 2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) के साथ धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस SUV की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है और इसे अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कोडिएक की यह नई जनरेशन शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी। आइए जानते हैं इस SUV की कुछ खास बातें और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में।

2025 स्कोडा कोडिएक के वैरिएंट्स

Sportline
L&K (Laurin & Klement)
RS (Rally Sport)

2025 स्कोडा कोडियाक का शक्तिशाली इंजन

नई स्कोडा कोडियाक (2025 स्कोडा कोडियाक) के पावरफुल इंजन की बात करें तो इसमें 2.0L, टर्बो पेट्रोल 4-सिलिंडर इंजन, AWD सिस्टम के साथ मिलेगा। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 190 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इसमें आपको 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलेगा।

स्कोडा कोडियाक 2025 की कीमत क्या होगी?

एसयूवी की आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय बताई जाएगी, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी, जिसमें आरएस संस्करण इससे अधिक महंगा होगा।

2025 स्कोडा कोडियाक का मुकाबला किससे है?

भारतीय बाजार में स्कोडा कोडियाक 2025 कई बड़ी एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी। इस सूची में टोयोटा फॉर्च्यूनर, वोक्सवैगन टिगुआन, जीप मेरिडियन, एमजी मैजेस्टर शामिल होंगे

2025 स्कोडा कोडियाक आरएस वेरिएंट का पावरट्रेन

इसके RS वेरिएंट की बात करें तो यह वेरिएंट 265 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बनाता है। इसके अलावा स्कोडा डीजल इंजन विकल्प भी ला सकती है, जिसे 2025 ऑटो एक्सपो में सुपर्ब 4X4 के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।