Khelorajasthan

शादी की पहली रात को खून की चली धार, सुबह देखा तो..

शादी की पहली रात को खून की चली धार, सुबह देखा तो..
 
Rajasthan News:

Rajasthan News: नागौर जिले में एक दूल्हा शादी की पहली रात के अगले ही दिन अस्पताल पहुंच गया। दूल्हे को लहूलुहान हालत में देखा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

समय से अस्पताल पहुंचने के कारण डॉक्टरों ने दूल्हे की जान बचा ली। फिलहाल दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है. दरअसल, जब दूल्हा सो रहा था तो अचानक पंखा चालू होने के दौरान छत से नीचे गिर गया. पंखा गिरने से दूल्हे की गर्दन कट गई। दूल्हे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। युवक के गले में 26 टांके लगे हैं।


नागौर जिले के मकराना के गौड़ाबास मोहल्ले के मार्बल व्यवसायी इकराम ने 9 जून को अब्दुल सराय निवासी जन्नत से निकाह किया था। शादी के एक दिन बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसने कमरे में पंखा चालू किया और बिस्तर पर लेट गया। एक चलता हुआ छत का पंखा अचानक टूट गया और उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसका हाथ घायल हो गया।

दोपहर करीब 12 बजे घर के लोगों ने इकराम के कमरे से तेज आवाज सुनी और दौड़कर उसके कमरे में पहुंचे। वहां जाकर देखा तो इकराम लहूलुहान हालत में पड़ा था। इकराम को अस्पताल ले जाया गया। पंखे ने इकराम की गर्दन के दोनों तरफ की रक्त वाहिकाओं को काट दिया था। डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया। घंटों की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने कटी हुई नसों को जोड़ दिया। अब वह पहले से बेहतर है।