Khelorajasthan

भारत में सबसे ज्यादा इन कारों की है डिमांड, यहाँ देखें इनके तगड़े फीचर्स 

भारत में कार खरीदने वाले लोगों के लिए बजट सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में ₹5 लाख से कम कीमत वाली कारें एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। इन कारों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों प्रकार की कारें शामिल हैं, जो बेहतरीन माइलेज और फीचर्स के साथ आती हैं। आइए, जानते हैं भारत में बिकने वाली कुछ सस्ती कारों के बारे में, जो आपकी जरूरतों और बजट में फिट बैठ सकती हैं।
 

Cars Under 5 Lakh : भारत में कार खरीदने वाले लोगों के लिए बजट सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में ₹5 लाख से कम कीमत वाली कारें एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। इन कारों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों प्रकार की कारें शामिल हैं, जो बेहतरीन माइलेज और फीचर्स के साथ आती हैं। आइए, जानते हैं भारत में बिकने वाली कुछ सस्ती कारों के बारे में, जो आपकी जरूरतों और बजट में फिट बैठ सकती हैं।

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Vayve Mobility Eva भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी कीमत ₹3.25 लाख रुपये से शुरू होकर ₹4.49 लाख रुपये तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 18 kWh का बैटरी पैक और 16 kW की मोटर दी गई है, जिससे 20.11 bhp की पावर मिलती है। यह गाड़ी एक सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे आप केवल 20 मिनट में 10-70% तक चार्ज कर सकते हैं।

कीमत             ₹3.25 लाख - ₹4.49 लाख
बैटरी पैक        18 kWh
पावर               20.11 bhp
रेंज                 250 किमी/चार्ज
चार्जिंग टाइम    20 मिनट में 10-70% (फास्ट चार्ज)

सबसे सस्ती पेट्रोल कार

Maruti Alto K10 भारत की सबसे सस्ती पेट्रोल कार है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस ₹4.09 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार 6 एयरबैग्स, वॉयस कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील और 214 लीटर बूट स्पेस जैसी सुविधाओं के साथ आती है। इसकी माइलेज 24.90 kmpl तक है, जो इसे एक किफायती और फ्यूल-इफिशियंट कार बनाती है। यह कार कई रंगों में उपलब्ध है और छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

कीमत           ₹4.09 लाख से शुरू
एयरबैग्स        6
माइलेज         24.90 kmpl
बूट स्पेस        214 लीटर
ट्रांसमिशन      मैन्युअल/ऑटोमेटिक

किफायती और स्टाइलिश हैचबैक

Renault Kwid एक किफायती हैचबैक कार है, जिसकी कीमत ₹4.69 लाख से शुरू होती है। यह कार ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत ₹5.44 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे एक बेहतर और स्टाइलिश विकल्प बनाता है।

कीमत                ₹4.69 लाख से शुरू
सुरक्षा फीचर्स      14 से ज्यादा, जैसे EPS, TCS
माइलेज              22-23 kmpl (पेट्रोल)
बूट स्पेस             279 लीटर

बेहतरीन पैक के साथ हैचबैक

Tata Tiago भारत में एक बेहतरीन हैचबैक है, जो अपनी कीमत के हिसाब से शानदार सुविधाएं और सेफ्टी फीचर्स प्रदान करती है। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस ₹4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, जो 86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक्स और रियर में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।

कीमत          ₹4.99 लाख से शुरू
इंजन            1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल
पावर            86 PS
माइलेज         20.09 kmpl (पेट्रोल)

News Hub
Icon