Khelorajasthan

महिंद्रा की इस कार को खरीदने के लिए इतनी भरनी होगी डाउन पेमेंट, यहाँ जानें ईएमआई का पूरा हिसाब 

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों - BE 6 और XEV 9e को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो प्रीमियम ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में काफी चर्चा में हैं। इनमें से Mahindra BE 6 को खासतौर पर ग्राहकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आप इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Mahindra BE 6 को डाउन पेमेंट और EMI के जरिए खरीद सकते हैं।
 
महिंद्रा की इस कार को खरीदने के लिए इतनी भरनी होगी डाउन पेमेंट, यहाँ जानें ईएमआई का पूरा हिसाब 

Mahindra BE 6 : महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों - BE 6 और XEV 9e को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो प्रीमियम ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में काफी चर्चा में हैं। इनमें से Mahindra BE 6 को खासतौर पर ग्राहकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आप इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Mahindra BE 6 को डाउन पेमेंट और EMI के जरिए खरीद सकते हैं।

Mahindra BE 6 की कीमत

महिंद्रा BE 6 की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होकर 26.90 लाख रुपये तक जाती है। इसके बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 19.87 लाख रुपये है। अगर आप इस कार को लोन पर खरीदने का निर्णय लेते हैं, तो बैंक से आपको 17.88 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जो आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा। इस लोन पर ब्याज की दर के हिसाब से आपकी EMI की राशि निर्धारित की जाएगी।

Mahindra BE 6 की डाउन पेमेंट और EMI विकल्प

लोन टर्म   ब्याज दर       डाउन पेमेंट     मासिक EMI  
4 साल        9%           1.99 लाख       44,500
5 साल        9%           1.99 लाख       37,200
6 साल        9%           1.99 लाख       32,300
7 साल        9%           1.99 लाख       28,800

महिंद्रा BE 6 के लिए डाउन पेमेंट

Mahindra BE 6 खरीदने के लिए आपको 1.99 लाख रुपये का डाउन पेमेंट जमा करना होगा। यदि आप अतिरिक्त राशि जमा करते हैं, तो आपकी मासिक EMI की राशि कम हो जाएगी। यह लोन पर ब्याज की दर और लोन टर्म पर निर्भर करता है।

लोन की अवधि और EMI

यदि आप 4 साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक की ब्याज दर 9% है, तो आपको हर महीने 44,500 रुपये की EMI चुकानी होगी।
यदि लोन की अवधि 5 साल (60 महीने) होती है, तो आपको 37,200 रुपये प्रति माह की EMI चुकानी होगी।
यदि आप 6 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने 32,300 रुपये की EMI चुकानी होगी।
सात साल के लिए लोन लेने पर आपकी मासिक EMI 28,800 रुपये होगी।