टाटा सिएरा ईवी या आईसीई संस्करण कौनसा रहेगा बेस्ट, यहां जानें पूरी जानकारी
Tata Sierra EV : टाटा मोटर्स की Tata Sierra भारतीय बाजार में एक प्रतिष्ठित नाम है, और कंपनी की आगामी लॉन्चों में इसे लेकर काफी हलचल है। हाल ही में, Tata Sierra EV और ICE वर्जन का फर्स्ट लुक ऑटो एक्सपो 2025 में सामने आया था, जो दोनों वर्जन के बीच के अंतर को लेकर ग्राहकों के मन में कई सवाल उठा रहा है। चलिए, जानते हैं दोनों वर्जन के बीच का अंतर और किसे चुनना सही रहेगा।
साइज और डिजाइन
Tata Sierra EV को ज्यादा एयरोडायनामिक लुक के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह और भी आकर्षक और आधुनिक नजर आए।
Tata Sierra ICE वर्जन में एक बड़ा और मजबूत ग्रिल देखने को मिल सकता है, जो इसे ज्यादा क्लासिक और शाक्तिशाली लुक देगा।
साइड व्यू और अलॉय
दोनों वर्जन में साइड व्यू बॉक्सी लुक के साथ आएगा, लेकिन EV और ICE वर्जन में अलॉय रिम्स का डिजाइन अलग हो सकता है। इसमें EV में हल्के और कम उत्सर्जन वाली तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
स्क्रीन और अपहोल्स्ट्री
टॉप-एंड वर्जन दोनों में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी देखने को मिलेगा, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी बेहतर हो सकेगा। दोनों वर्जन में तकनीकी बदलाव और अपहोल्स्ट्री में भी सुधार किए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फीचर्स की भरमार होगी, जिनमें से कुछ को खासकर EV वर्जन में स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स के तौर पर पेश किया जा सकता है।
ICE वर्जन पावरट्रेन
Tata Sierra ICE वर्जन में 1.5 लीटर टर्बो और 2.0 डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।
यह 4x2 ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा।
इस वर्जन में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन विकल्प दिए जाएंगे।
EV वर्जन पावरट्रेन
Tata Sierra EV में 55 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा, जिससे अधिक रेंज मिल सकेगी।
इस EV की रेंज 550 किमी तक हो सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए आदर्श बनाती है।
EV वर्जन में ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद है, जो इसे एक प्रीमियम और आरामदायक अनुभव देगा।
